फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कुमारी सैलजा बोलीं: जनता कांग्रेस को जिताना चाहती थी, कमियां हमारी पार्टी में रहीं

Thu, 27 Feb 2025 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

घग्गर के मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में दिल्ली के चुनाव में यमुना का प्रदूषण मुद्दा बना था। हरियाणा सरकार को देखना होगा कि उत्तरी हरियाणा से यहां तक बहने वाली नदी नाला बन चुकी है।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जिताना चाहती थी, कार्यकर्ताओं ने मेहनत भी की, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस हारी। इसमें काफी कमियां पार्टी में रही हैं। इन कमियों को दूर किया जाएगा, तभी आगे बात बनेगी। कमियां कहां हैं और कौन जिम्मेदार है, यह पार्टी देख रही है।

विज्ञापन


सांसद फतेहाबाद प्रेस क्लब के साथ आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से जनता ने उन्हें फिर से मौका दिया। क्योंकि उनका लोगों से संपर्क हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को जो उम्मीदें थी, वो पूरी नहीं हुईं। जनता चाहती थी कि कांग्रेस की सरकार बने, लग भी रहा था, लेकिन भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रही। कुछ हमारे कारण थे, कुछ दूसरी पार्टी के कारण भी रहे। यह जरूर है कि जनता की इच्छा थी कि कांग्रेस की सरकार बने। पार्टी के पास संगठन का भी अभाव है, इसको नकारा नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि नशे पर लगाम लगनी चाहिए, इसके लिए वे भी शुरुआत से आवाज उठाती आई हैं। प्रशासन को चाहिए कि छोटी नहीं बल्कि बड़ी मछलियों को पकड़ें। नशा रुका तो अपराध भी रुक जाएगा। घग्गर के मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में दिल्ली के चुनाव में यमुना का प्रदूषण मुद्दा बना था। हरियाणा सरकार को देखना होगा कि उत्तरी हरियाणा से यहां तक बहने वाली नदी नाला बन चुकी है। यह हमारी फूड चेन और स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। यह मेरी और आपकी चिंता नहीं बल्कि सरकार की चिंता होनी चाहिए। इससे पहले, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, टोहाना विधायक परमवीर सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि अरविंद शर्मा सहित तमाम कांग्रेस नेता भी पहुंचे। क्लब अध्यक्ष विजय मेहता एवं सदस्यों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें