कुलां। कुलां पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई भान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धारसूल कलां के खेत से अफीम के 155 पौधे बरामद किए हैं। इनका वजन 3 किलो 150 ग्राम हुआ है। अफीम की खेती करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव धारसूल कलां निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। टोहाना सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवीलाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने गांव धारसूल कलां में अपने खेत में अफीम के काफी पौधे लगा रखे हैं। पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से कुलां चौकी इंचार्ज एसआई भान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव धारसूल भेजा। वहां खेत से अफीम के 155 पौधे बरामद किए गए, जिनका वजन 3 किलो 150 ग्राम था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुखबीर सिंह के खिलाफ सदर थाना टोहाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद