फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महापुरुषों के जीवन से संस्कृति का होता है ज्ञान

Tue, 07 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। संत महापुरुषों के जीवन से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मर्यादा का ज्ञान होता है। इस प्रकार के आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह बात पूर्व विधायक दुड़ाराम ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत मंगलवार को स्थानीय डीपीआरसी हॉल में जिलास्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणादायी विचार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के शुरू होने से महान संतों की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। अगर हम समाज के महापुरुषों को याद नहीं करेंगे तो हमारी सभ्यता के महत्वपूर्ण पहलु इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएंगे। इसलिए हमें उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आर्यव्रत देश के आदि कवि माने जाते हैं। हजारों साल पहले उन्होंने संस्कृत भाषा में रामायण को सबसे पहले लिखा, जिसका आज भी श्रद्धाभाव से मनन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें जीवन में महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर प्रो. वीरेंद्र अटवाल ने वर्तमान समय में महर्षि वाल्मीकि की प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विनित जैन, नप ईओ राजेंद्र सोनी, मार्किट कमेटी चेयरमैन जगदीश जाखड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, अनिल सिहाग, विकास शर्मा, डॉ. सुमन बजाज सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें