पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि तीन-चार माह पहले जब वह घर जा रहा था तो आरोपी संजीव उर्फ शिवा शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा था और गाली देने लगा। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। पड़ोस का मामला होने के चलते समझौता हो गया था।
फतेहाबाद के शिवालय मार्केट के सामने ऑटो स्टैंड के पास वीरवार देर रात को अनाजमंडी से आ रहे युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया। रंजिश के चलते तीन युवकों ने चाकूओं से हमला किया। घायल युवक राजेश कुमार फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले में शहर पुलिस ने शुक्रवार को कबीर बस्ती निवासी राजेश की शिकायत पर आरोपी कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश, हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी सन्नी व दो अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में राजेश ने बताया कि वीरवार देर रात को अनाजमंडी से आ रहा था।
जब शिवालय मार्केट के पास ऑटो स्टैंड के पास पहुंचा तो कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश और सन्नी व दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर आए और रास्ता रोक लिया। आरोपी शिवा के पास चाकू और अन्य के पास छुरीनुमा हथियार थे। आरोपी शिवा ने गाली-गलौज शुरू कर दिया, जब उसको रोक दिया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी हमला करके फरार हो गए।
विज्ञापन
तीन माह पहले हुआ था विवाद
पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि तीन-चार माह पहले जब वह घर जा रहा था तो आरोपी संजीव उर्फ शिवा शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा था और गाली देने लगा। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। पड़ोस का मामला होने के चलते समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी संजीव उर्फ शिवा रंजिश रखे हुए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।