फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 100 मीटर दौड़ में कविता व रस्साकशी में सुनीता की टीम प्रथम

Mon, 10 Feb 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धोलू गांव में खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकस्सी प्रतियोगिता में भाग लेती ग्रामीण महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलू में रविवार को युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार व कोऑपरेटिव बैंक फतेहाबाद डायरेक्टर दीपक चांगल तथा अमित जाखड़ सिंथला ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति के सदस्य हंसराज, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रमेश महार तथा रोहताश नंबरदार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल सिंह गेदर व नरेश कुमार ने की। वही संचालन क्लब के प्रधान अनूप कुमार ने किया।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने प्रतियोगिता में महिलाओं की मटका दौड़ में कविता देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि माया देवी द्वितीय स्थान पर रही। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कविता देवी ने प्रथम स्थान तथा शारदा देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महेंद्र ख्यालिया ने प्रथम व गोपी राम खिचड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में सुनीता, रोशनी, बाला देवी, सुमन देवी, माया देवी, बीरमा देवी व सावित्री देवी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में पायल दीवाना ने प्रथम व धोलू की वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुनील एवं योगेश खैरमपुर की टीम ने प्रथम व सुंदर एवं नवदीप धोलू की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागी विजेता वायर और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

धोलू गांव में खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकस्सी प्रतियोगिता में भाग लेती ग्रामीण महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें