फतेहाबाद में युवक को पीटने का वायरल फोटो स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। शहर की एक कॉलोनी में ठंड से बचाव के कपड़े बेचने आए कश्मीरी युवक के साथ हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हंस कॉलोनी का बताया जा रहा है। हालांकि शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है और न ही सूचना है। मीडिया के माध्यम से ही पता चल रहा है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार गली में सामान बेच रहे युवक को एक अन्य युवक रोका लेता है और उसे भारत माता की जय बोलने के लिए कहता है। जब युवक जय नहीं बोलता तो उसके साथ हाथापाई की जाती है। इस दौरान आसपास के कई लोग इक्ट्ठे हो जाते है और बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बिजली बोर्ड के पीछे कॉलोनी का बताया जा रहा है।