फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया विवाद : काशी ने अब ढिंगसरा सरपंच पर नशा बिक्री का लगाया आरोप

विज्ञापन
एसपी से मिलने पहुंचे प्रवीन काशी व समर्थक । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नशे के खिलाफ अनशन कर चर्चा में आए प्रवीन काशी ने अब गांव ढिंगसरा के सरपंच अशोक जाखड़ पर गांव में अवैध शराब और चिट्टे का नशा बिकवाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, प्रवीन काशी व दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को इस संदर्भ में डीसी और एसपी को शुक्रवार को लघु सचिवालय में जाकर लिखित शिकायत भी सौंपी। शिकायत में सरपंच अशोक जाखड़ और छह-सात अन्य ग्रामीणों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। उधर गांव के सरपंच अशोक जाखड़ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए काशी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सरपंच अशोक जाखड़ को नवनिर्वाचित सांसद सुनीता तंवर का सबसे खास समर्थक माना जाता है। सांसद दुग्गल ने बीते दिन ही संसद में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे नशे को लेकर आवाज उठाई थी।
विज्ञापन

दूसरी गांव गांव ढिंगसरा के सरपंच अशोक जाखड़ ने इस मामले में एलान किया है कि गांव में कोई भी व्यक्ति अगर उनकी नशे में मिलीभगत साबित करता है तो वे अपने सरपंच पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने मामले में उनकी संलिप्तता साबित करने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। इतना ही नहीं, सरपंच जाखड़ ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि मामले में अगर उनकी संलिप्तता नहीं पाई जाती है तो आरोप लगाने वाले प्रवीन काशी और अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।
शनिवार को फोन पर हुई बातचीत में ढिंगसरा के सरपंच अशोक जाखड़ ने कहा कि प्रवीन काशी उनके ऊपर आरोप इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों नशे कि शिकायत को लेकर काशी गांव की एक बच्ची को लेकर डीसी के पास पहुंचे थे। इस बच्चे के पिता को काशी ने नशे की वजह से मृत बताया था लेकिन बाद में पंचायत की ओर से लिखित में डीसी साहब को बताया गया कि उस बच्ची का पिता जिंदा है। इसी बात की रंजिश रखते हुए प्रवीन काशी व उनके कुछ समर्थक उनके विरोध में अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा सरपंच अशोक जाखड़ ने गांव के गोशाला कमेटी के कुछ लोगों पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि शराब और ध्रूमपान सहित किसी भी नशे को आज तक हाथ नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें