मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजक,स्त्रोत आयोजक
रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही फ्रेंड्स टी-10 प्रीमियर लीग में शनिवार को कामरा लायंस ने आरपीएल ब्रदर्स को 42 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में कामरा लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए जिसके जवाब में आरपीएल ब्रदर्स की टीम 101 रन ही बना सकी।
प्रतियोगिता के 5वें मुकाबले में आरपीएल ब्रदर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कामरा लायंस की टीम ने चार विकेट खोकर 143 रनों बनाए। टीम की ओर से युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएल ब्रदर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 101 रन ही बना पाई। इस तरह कामरा लायंस ने 42 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
लीग आयोजक एडवोकेट पंकज गर्ग, अतुल गोयल और दीपक गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 टीमें भाग ले रही हैं। मैच के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के पुत्र सुमित नापा, राज कुमार खुडिया, विनोद सुण्डा, राधे श्याम मोरवाल और नरेश कुमार बंसल ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सौरभ (गोल्डी), रमन बलाना, कमल अरोड़ा, विजेंद्र चौहान, अधिवक्ता नरेंद्र मलिक, अमन अरोड़ा और रिकी मोंगा मौजूद रहे।