फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संयुक्त निदेशक हर माह करेंगे स्कूलों का निरीक्षण, अधिकारियों को पढ़ाया नियमों का पाठ

Fri, 12 Jun 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में संयुक्त निदेशक संबो​धित करते हुए स्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों के आगामी निरीक्षण से पहले शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित निरीक्षण अभियान से पूर्व संयुक्त निदेशक अजीत श्योराण ने जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्कूल प्रबंधन और शिक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक के घर पर मिनी लाइब्रेरी होनी चाहिए तथा कक्षा में प्रवेश से पहले विषय की पूर्ण तैयारी अनिवार्य है। उन्होंने स्कूल स्टाफ की नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित करने, कार्यों का स्पष्ट विभाजन सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गतिविधियों की सतत समीक्षा करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए अलग-अलग समितियां गठित की जाएं। विद्यालयों की चहारदीवारी, शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं बेहतर स्थिति में रहें। साथ ही किसी भी विद्यालय की छत पर घास या झाड़ियां नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में विद्यालयी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशालाएं, डिजिटल बोर्ड और लैंग्वेज लैब पूरी तरह सक्रिय रहें। सभी स्कूलों में समय-सारिणी तैयार कर उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षकों को टीचिंग डायरी नियमित रूप से भरने तथा शैक्षणिक अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।
संयुक्त निदेशक ने कहा कि आज का विद्यार्थी अत्यंत प्रतिभाशाली है। उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण मिलने पर वह उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलताओं को समाज के सामने लाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी विद्यार्थी का नाम ड्रॉपआउट सूची में नहीं आना चाहिए। शिक्षकों से अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, डीपीसी, बीईओ, जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार समेत डाइट मताना के स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें