फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नौकरी दिलवाने के नाम पर जारी सेमिनार में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जाट धर्मशाला में वीरवार को एक कंपनी द्वारा युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने के मामले में एक पीड़ित महिला ने हंगामा मचा दिया। जिससे कंपनी के लोगों की योजना विफल हो गई। सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई कंपनी के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं कंपनी का डायरेक्टर मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाट धर्मशाला में वीरवार को एक निजी कंपनी के सदस्य आए हुए थे। इस कंपनी के लोगों ने युवाओं को बायोगैस प्लांट में नौकरियां दिलवाने की बात कही थी। जिसको लेकर भारी संख्या में युवा जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए थे। कार्यक्रम में सभी से 100-100 रुपये लेकर एक कार्ड बनाकर दिया गया था। जब कंपनी के एमडी युवाओं को सदस्य बनाने व गोबर इकट्ठा करने की विधि बता रहे थे तो सिरसा निवासी एक महिला सोनिया चौहान मंच पर चढ़ गई। उसने कहकर मंच पर हल्ला मचाना आरंभ कर दिया कि यह कंपनी फ्रॉड है और इस कंपनी ने उसे भी ठगा है। इस कंपनी ने आज तक उसके रुपये वापस नहीं किए हैं। इस बात को लेकर मौके पर मौजूद अन्य युवाओं ने भी हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान जाट धर्मशाला के बाहर युवाओं का जमावड़ा लग गया और वह कंपनी कर्मचारियों से सवाल जवाब करने लगे। सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंपनी के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि कंपनी का एमडी मौका देखकर भाग निकला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें