फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेएनवी में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा कल

Thu, 05 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव खाराखेड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) खारा खेड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए समानांतर प्रवेश (लेटरल एंट्री) परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा। विभाग की तरफ से कक्षा नौवीं और 11वीं की खाली सीटों पर दाखिला किए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए कक्षा 9वीं में 407 व कक्षा 11वीं में 151 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, फतेहाबाद व कक्षा 11वीं के लिए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खाराखेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

-

नए सत्र में होंगी सीटें रिक्त

जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी में कक्षा नौवीं और 11वीं में 80-80 सीटें होती है। मार्च में सत्र खत्म होने के बाद 5 से 7 सीटें प्रत्येक कक्षा में रिक्त हो सकती हैं। इन रिक्त हुई सीटों पर ही चयनित विद्यार्थियों का दाखिला हो पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए विद्यालय के हेल्प डेस्क (मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप 9416400583) या पीएमश्री जेएनवी खाराखेड़ी के कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


-

सुबह 10 बजे करनी होगी रिपोर्ट

पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड/अन्य फोटो पहचान पत्र के साथ संबंधित परीक्षा केंद्र पर 7 फरवरी को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों की पालन करना होगा। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर क्लिक करके अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन




-

कक्षा नौवीं और 11वीं में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए सात फरवरी को परीक्षा होनी है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

- अनूप सिंह, प्राचार्य, जेएनवी, खाराखेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें