फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हरियाणा की टीम से खेलेगा झलक तनेजा, 16 वर्ष आयु वर्ग में हुआ चयन

Wed, 29 Nov 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

इसी साल स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गेम्स में झलक ने अपने आल राउंड प्रदर्शन से फतेहाबाद की टीम को गोल्ड मेडल दिलवाया था। दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी झलक तनेजा ने अपनी लगन और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन
झलक तनेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के स्थानीय सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र झलक तनेजा का बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के 16 वर्ष आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ है। झलक के चयन से परिजनों के अलावा डीएवी स्कूल के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल सुनीता मदान ने बताया कि फतेहाबाद से पहली बार कोई खिलाड़ी बीसीसीआई के टूर्नामेंट में भाग लेगा। झलक ने यह उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि इसी साल स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गेम्स में झलक ने अपने आल राउंड प्रदर्शन से फतेहाबाद की टीम को गोल्ड मेडल दिलवाया था। दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी झलक तनेजा ने अपनी लगन और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। विजय मर्चेंट ट्रॉफी गुजरात के अलग-अलग क्रिकेट मैदानों में 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन


हरियाणा का पहला मैच 1 दिसंबर को मध्यप्रदेश के साथ सूरत में होगा। झलक गुजरात के लिए रवाना हो चुका है। खेल प्रशिक्षक सुभाष व प्रतीक ने दावा किया कि झलक का इस ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। झलक तनेजा ने बताया कि उनका उद्देश्य भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर देश के लिए खेलना है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह लगातार प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें