फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ज्वेलर नरेश ने पुलिस पर दबाव डालने का आरोप लगा जान का खतरा बताया

Tue, 16 Dec 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघुसचिवालय में जानकारी देते हुए ज्वेलर नरेश सोनी व अन्य स्त्रोत पीड़ित - फोटो : सामौर बाबा पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी पर्यटन विकास को गति
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना निवासी ज्वेलर नरेश सोनी ने कुछ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान और परिवार की सुरक्षा पर खतरा जताया है। मंगलवार दोपहर वह लघु सचिवालय में नोटिस पर डीएसपी से एक केस के सिलसिले में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। नरेश ने कहा कि पुलिस लगातार उन पर मानसिक दबाव बना रही है। उनके घर और दुकान की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

नरेश सोनी ने बताया कि उन्हें डीएसपी कार्यालय से एक नोटिस मिला, जिसमें भागुराम नामक व्यक्ति की शिकायत का उल्लेख किया गया है। नरेश का कहना है कि यह शिकायत उस प्रकरण को कमजोर करने की कोशिश है, जिसमें उन्होंने डीएसपी संजय बिश्नोई के कथित भ्रष्ट आचरण की शिकायत की थी। सोनी ने आरोप लगाया कि पुलिस फर्जी शिकायतों का सहारा लेकर उन्हें डराने और पीछे हटने का दबाव बना रही है।
उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति ने शिकायत दी है, उसी ने डीएसपी के रीडर तक रिश्वत पहुंचाई थी। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में रीडर के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। सोनी का कहना है कि उन्हें किसी भी समय नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका बनी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम से उनका परिवार भय और तनाव की स्थिति में है।
विज्ञापन

ज्वेलर ने बताया कि इस प्रकरण की सुनवाई हाईकोर्ट में 18 दिसंबर को तय है। सुनवाई से पहले उन पर दबाव बढ़ाया जा रहा है ताकि मामला समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर ढाणी भोजराज निवासी एडवोकेट अजय कुमार झाझड़ा, एडवोकेट नरेश सोनी, धर्मपाल सोनी, सीताराम सोनी, ओम प्रकाश झाझड़ा, रोहताश कुमार, राजबीर सोनी ढाणी डूल्ट, सरजीत सिंह, कृष्णा सोनी नहला, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
-
डीएसपी व रीडर पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
बता दें कि नरेश की शिकायत पर राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने पूर्व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कपिल सिहाग और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी कार्रवाई के बाद से वह निशाने पर हैं। नरेश ने एससी-एसटी एक्ट का मामला रद्द करने के लिए डीएसपी संजय बिश्नोई और उनके रीडर दर्शन लाल पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी। मामले में एसीबी के हिसार थाने में रीडर दर्शनलाल पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
-
सोनी पर तीन साल पुरानी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
भूना पुलिस ने करीब तीन साल पुरानी शिकायत के आधार पर एक महीने पहले नरेश सोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद स्वर्णकार समाज ने भूना थाने पहुंच कर रोष भी जताया था और एफआईआर रद्द करने की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन

-
ज्वेलर नरेश सोनी के खिलाफ शिकायत आई थी, उसी के संबंध में बयान दर्ज करने थाने बुलाया था। बयान दर्ज करवाने के लिए समय मांगा गया है।
-जगदीश काजला, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें