फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो माह के बाद पहुंचे चिप कार्ड, आरसी और डीएल होंगे जारी

Tue, 16 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में बने आरसी व डीएल के काउंटर पर जानकारी लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। करीब दो माह बाद वाहन चालकों व मालिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। पिछले दो माह से ई-दिशा केंद्र में चिप वाले स्मार्ट कार्ड की कमी के कारण आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग प्रक्रिया बंद पड़ी थी। अब विभाग के पास चिप वाले करीब दो हजार कार्ड पहुंच चुके हैं। अब लोगों को उनके वाहनों की आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


चिप वाले कार्ड की कमी के चलते ई-दिशा केंद्र के कार्यालय में काम काफी प्रभावित था। स्थिति यह थी कि लोग अपने लाइसेंस और आरसी के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। आंकड़ों के मुताबिक, जिला मुख्यालय के ई-दिशा केंद्र में करीब 1800 लोगों के आरसी व लाइसेंस के आवेदन लंबित पड़े थे। इनमें से कई ऐसे लोग थे जिन्होंने नया वाहन खरीदा था या जिनका लाइसेंस रिन्यू होना था। कार्ड न होने की वजह से वे सड़क पर वाहन लेकर निकलते समय उनमें चालान के डर से सहमे रहते थे।





तीन दिन में प्रिंट होंगे 1800 आवेदन



विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अब कार्ड की की कमी दूर हो गई है। अगले तीन दिनों में सभी 1800 पेंडिंग आरसी और डीएल प्रिंट कर दिए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है ताकि जल्द से जल्द डाक के जरिए ये कार्ड धारकों के घर तक पहुंचाए जा सकें।
विज्ञापन




-

लोगों को मिली बड़ी राहत



काफी समय से कार्ड की कमी के चलते चालकों को उनके वाहनों के आरसी नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी आ रही थी। अब ई-दिशा केंद्र में कार्ड पहुंचने से लोगों को राहत मिलेगी। अब लोगों की ओर से किए गए आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस बनकर आ जाएंगे। आरसी व डीएल नहीं होने के कारण पुलिस चालान भी कर सकती है।

-

चिप वाले कार्डों की सप्लाई पीछे से बाधित थी, जिस कारण आरसी और डीएल की प्रिंटिंग रुकी हुई थी। अब पर्याप्त मात्रा में कार्ड उपलब्ध हैं। अगले 72 घंटों में सभी पुराने आवेदनों का निपटान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- राजेश कुमार, एसडीएम फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें