फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेई प्रतिनियुक्ति पर भेजे, काम पर निगरानी के लिए बनेंगी कमेटियां

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में धरना खत्म करवाने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोडा, डीएमसी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में विकास कार्य न होने से खफा पार्षदों का धरना मंगलवार शाम को नौवें दिन खत्म हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा धरनास्थल पर जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया को साथ लेकर पहुंचे और पार्षदों की मांगे सुनी। डीएमसी दो जेई के जाखल और रतिया डेपुटेशन पर भेजने के निर्देश पार्षदों को दिखाएं।
विज्ञापन

वहीं जोड़ा ने वार्डों में जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि निगरानी के लिए जल्द कमेटियां भी बनेंगी। आश्वासन मिलने के बाद पार्षदों ने धरना स्थगित करने का ऐलान कर दिया और साथ ही चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने फिर पार्षदों की न सुनी तो शहरवासियों को साथ लेकर धरना शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि धरने पर बैठे पार्षद जेई पर काम न करने के आरोप लगा रहे थे और तबादले की मांग कर रहे थे। मंगलवार को डीएमसी ने जेई लोकेंद्र का फतेहाबाद से जाखल मंडी, रविकांत का जाखल से फतेहाबाद, जेई बृजलाल का फतेहाबाद से रतिया और नरेंद्र कुमार का रतिया से फतेहाबाद तीन दिन के लिए अस्थायी तबादला किया है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि काम पर निगरानी के लिए कमेटियां बनी थी लेकिन नोटिफिकेशन ही जारी नहीं हुआ है। इस पर जोड़ा ने डीएमसी से पूछा कि कब तक कमेटियां बन जाएंगी। इस पर डीएमसी ने 10 दिन में निगरानी कमेटियां बनाने का भरोसा दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोडा और डीएमसी अनुराग ढालिया के सामने पार्षद राजकुमार, मोहन लाल नारंग, सुभाष नायक, चंद्रभान वधवा, हंसराज योगी ने कहा कि उनके कहने पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगती है। गड्ढे भरवाने के लिए अधिकारियों की मिन्नतें करनी पड़ती हैं। अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है। इस पर जोड़ा ने कहा कि व्यवहार ठीक करेंगे। मैं पार्षदों के साथ हूं।
-
प्रधान बोले डमी बनाकर छोड़ दिया
धरने पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि प्रधान को बैठक बुलाने की पावर है। इस प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि वह कई बार ईओ पत्र लिख चुके हैं। उन्हें डमी बनाकर छोड़ दिया गया है, हिसार-सिरसा रोड पर बने डिवाइडर के काम को रोकने के लिए पत्र लिखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक बिल भी पास हो गए। चेयरमैन राजेंद्र खिंची की पत्नी अंजू ने भी जोड़ा से कहा कि प्रधान के निर्देशों को भी अनसुना कर दिया जाता है।
-
पार्षदों की आपत्ति के बाद भी पेमेंट कर देते हैं अधिकारी

पार्षद मोहन लाल नारंग, पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज ने कहा कि पार्षदों की आपत्ति के बाद भी वार्डों में होने वाले काम की अधिकारी पेमेंट कर देते हैं। मगर उस काम की क्वालिटी बेहतर नहीं होती है। डीएमसी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। पहले क्या हुआ, इस बारे में मुझे नहीं पता है।
-
चेयरपर्सन प्रतिनिधि धरना खत्म करवाने की बनाई रणनीति
नगर परिषद कार्यालय के बाहर पिछले नौ दिन से चल रहे धरने को खत्म करवाने की रणनीति भूना नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने बनाई। प्रतिनिधि ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ रणनीति बनाई। हालांकि धरने पर उपप्रधान सविता टुटेजा के न पहुंचने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें