फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कचरा गाड़ियों के फर्जी बिल पर कनिष्ठ अभियंता निलंबित

Mon, 30 Jun 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। जेई राजेश कुमार भांभू
विज्ञापन
भूना। नगर निकाय मंत्री विपिन गोयल के निर्देश पर विभाग के प्रधान सचिव ने भूना नगर पालिका की चेयरपर्सन की शिकायत पर जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार भांभू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंत्री स्तर से कार्रवाई की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा ने आरोप लगाया कि अप्रैल में नगर क्षेत्र में केवल तीन कचरा गाड़ियां चलाई गईं। इसके बावजूद जेई ने चार गाड़ियों का बिल बनाकर 48,800 रुपये का भुगतान दर्शाया। उन्होंने इसे जनधन के दुरुपयोग की गंभीर लापरवाही बरती गई। चेयरपर्सन ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पिछले 10 दिनों से कई वार्डों में कचरे की गाड़ी नहीं पहुंची।
वार्ड 5 की ओढ़ समाज वाली गली की हालत बेहद खराब है। डेढ़ साल से वहां का टेंडर लंबित है। उन्होंने कहा कि नायक धर्मशाला का निर्माण कार्य दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। हाउस ने बाबा राणाधीर द्वार, इंडोर स्टेडियम, पुस्तकालय और धर्मशाला तालाब के सुंदरीकरण के टेंडर दो साल पहले पास किए थे। जेई की लापरवाही के कारण अब तक कोई काम शुरू नहीं हो सका। सभी काम रुके पड़े हैं।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अर्पणा ने कहा कि वे भूना में विकास कार्यों में तेजी लाना चाहती हैं। लेकिन जेई की सुस्ती और अनियमितता से काम प्रभावित हो रहे थे। इस कारण से शिकायत की गई। जांच में लापरवाही मिली, जिसके बाद जेई के निलंबन की कार्रवाई हुई।


जेई राजेश ने आरोपों को नकारा

जेई राजेश कुमार भांभू ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भुगतान नहीं हुआ है। बिल केवल पेश किया गया था। चार गाड़ियां मौके पर चली थीं। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन के पति सरकार को बदनाम करने के लिए गलत तरीके से काम करवाने का दबाव बना रहे हैं। वह ऐसा नहीं करना चाहते, इसलिए उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें