फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के जेई ने जहर खाकर की खुदकुशी

Thu, 24 Jul 2014 11:40 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धांगड के पास जीटी रोड के किनारे भिवानी बिजली निगम के जेई ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में जेई जयप्रकाश ने अपने ही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर किसी झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। जेई बुधवार को हिसार ऑफिस के काम की कहकर घर से निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


भिवानी की तहसील लोहारू के गुढ़हेड़ा गांव निवासी जयप्रकाश बहल में बिजली निगम में जेई के पद पर कार्यरत था। बुधवार को बहल से ही जयप्रकाश हिसार ऑफिस में किसी काम से गया था, लेकिन परिजनों को उसकी मौत की खबर ही मिली। बृहस्पतिवार सुबह जीटी रोड पर गुजर रहे लोगों की नजर जयप्रकाश के शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचति किया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त पूरी की। मृतक की जेब से मिलेे कागज के आधार पर उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो दिन पहले तब तो सब ठीक था, लेकिन अचानक उन्हें ऑफिस के काम से हिसार जाना पड़ा। काम में देरी होने पर उनको रिश्तेदार के यहां रुकना पड़ा। अचानक बृहस्पतिवार सुबह पुलिस का फोन आया कि जयप्रकाश नाम के व्यक्ति का शव फतेहाबाद में मिला है। जयप्रकाश की मौत की खबर की सूचना मिलते ही परिजन फतेहाबाद की ओर रवाना हो गए।

जेब से मिला सुसाइड नोट
मृतक जेई जयप्रकाश की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र दीपक का कहना है कि उसके पिता का सुबह फोन आया था और उन्होंने बिजली निगम के कुछ अफसरों और कर्मचारियों के नाम बताए थे कि वे लोग जानबूझकर किसी मामले में उसे फंसा रहे हैं और किसी कागज पर गलत हस्ताक्षर भी करवा लिए हैं। इस बात से जयप्रकाश बेहद परेशान था और उसने इसी परेशानी के चलते आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।
विज्ञापन


जहर खाकर की आत्महत्या
सिविल अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमाटर्म के लिए जेई के शव को रखवा दिया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि जेई जयप्रकाश ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया है। जेई ने कौन सा जहर खाया है और कितनी मात्रा में खाया है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें