फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिट्टी खनन रोकने पहुंची टीम को कब्जे में नहीं लेने दी जेसीबी, चार नामजद समेत 30 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अलीपुर बरोटा से फुलां रोड पर मिट्टी के अवैध खनन को लेकर खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनन अधिकारी और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो हिसार की टीम ने दबिश दी। टीम ने मौके से जेसीबी मशीन को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने मशीन को लेने जाने नहीं दिया और टायरों की हवा निकाली और ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाने की चेतावनी दी। मामले में सदर पुलिस ने खनन अधिकारी राजेश कुमार के बयान पर आरोपी विनोद, अशोक, गुलशन, सोमदत्त व 20 से 30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खनन अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को कार्यालय में फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव अलीपुर बरोटा से फुलां रोड पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। जिसके बाद क्षेत्रीय टीम और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो हिसार की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया तो सड़क के साथ खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी उठाई जा रही थी। टीम को देखकर जेसीबी चालक ने मशीन को भगाने का प्रयास किया। टीम ने पीछा करके जेसीबी मशीन को काबू कर लिया। टीम ने जेसीबी मशीन चालक को शहर थाने में ले जाने को कहा तो गांव अयाल्की में लाकर रोक दिया और कहा कि आगे नहीं लेकर जाएगा।
इसके बाद मौके पर करीब 30 लोग पहुंच गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने धमकी दी कि मशीन को किसी के द्वारा छेड़ा गया तो ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा दी जाएगी। आरोप है कि मशीन के चारों टायरों की हवा निकाली दी गई और इसके चलते मशीन को थाने में नहीं ले जा पाए। टीम के मुताबिक शिकायत स्थल पर दो एकड़ जमीन में करीब 6 से 7 फुट तक मिट्टी खोदा हुआ मिला। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी भी करवाई है। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें