फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जस्सी और जानवी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 28 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी ,स्त्रो
विज्ञापन
रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्थित नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी में बैक शॉट और बैक थ्रो गेम प्रतियोगिता संपन्न हो गई। चार आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों के बाद जस्सी और जानवी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-12, 14, 17 और 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कोच रघुवीर सिंह और कोच सपना रानी के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रघुवीर सिंह ने बताया कि अंडर-12 वर्ग में जस्सी प्रथम, जानवी द्वितीय और मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 में पल्लवी प्रथम, अरमान द्वितीय तथा अभी तृतीय रहे।
इसी तरह अंडर-17 वर्ग में दीपक ने पहला, साहिल ने दूसरा और शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में सौरभ प्रथम, भारती चौहान द्वितीय और तमन्ना तृतीय स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के आधार पर जस्सी तथा जानवी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मास्टर धरमवीर, विकास कुमार, कुलदीप नागपुर, परमजीत कौर, मनदीप कौर, गुरदित, महिंदर सिंह, प्रभजोत कौर और विजय चिलाना मौजूद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें