फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परिवार से बेदखल जसबीर कई सालों से नहीं आया घर

Mon, 09 Dec 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव टिब्बी ​स्थित बदमाश जसबीर उर्फ जैकी का पैतृक घर। संवाद
विज्ञापन
भूना। रोहतक में सोमवार सुबह जींद बाईपास के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल जसबीर उर्फ जैकी साल ने 2017 में हिमांशु गैंग से जुड़कर जुर्म की दुनिया में कदम रखा। जसबीर भूना खंड के गांव टिब्बी का निवासी है और परिवार का इकलौता बेटा है।
विज्ञापन

वहीं मुठभेड़ के बारे में फिलहाल परिजनों को सूचना नहीं दी गई है। जसबीर उर्फ जैकी के आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होने की शुरुआत में ही करीब सात साल पहले पिता ने चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। वह पिछले कुछ वर्षों से घर से बिल्कुल अलग हो चुका है। वह घर भी बहुत कम आता-जाता था।
जसबीर उर्फ जैकी ने 12वीं पास करने के बाद बीए प्रथम वर्ष में फतेहाबाद स्थित कॉलेज में दाखिला लिया था। मगर इसी बीच गुरुग्राम में निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने के लिए घर से गया था। इसके बाद जसबीर उर्फ जैकी में काफी बदलाव आ गया। धीरे-धीरे उसकी आपराधिक गतिविधियां भी उजागर होने लगी। दिल्ली में रहते हुए वह लड़ाई झगड़े के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन

उसकी जमानत भी उन दिनों परिवार के लोगों ने करवा दी थी। मगर उसके बाद जब जसबीर उर्फ जैकी की हरकतें बढ़ने लगी तो परिवार से उसे बेदखल कर दिया।
पिता खेती तथा मां सिलाई करके चला रही घर का गुजारा
जसबीर के पिता करीब 54 वर्षीय कृष्ण कुमार गांव टिब्बी में ही अपनी पुश्तैनी डेढ़ एकड़ जमीन में खेतीबड़ी करके घर का गुजार चला रहे हैं। जबकि 48 वर्षीय मां अंगूरी देवी सिलाई का काम कर रही हैं। परिवार बेहद साधारण है और आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। परिवार की दशा सुधारने के इरादे के साथ जसबीर उर्फ जैकी गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने गया था। जहां पर वह अपराध की दुनिया में फंस कर रह गया। कृष्ण कुमार व उनकी पत्नी ने अपनी बेटी की शादी कर दी है।
जसबीर उर्फ जैकी पर भूना थाने में दर्ज नहीं है कोई भी मुकदमा

जसबीर उर्फ जैकी हिसार, गुरुग्राम तथा रोहतक आदि क्षेत्र में हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़कर डकैती, लूटपाट, हत्या तथा हत्या प्रयास की वारदात को अंजाम दे चुका है। कई मामलों में वह मोस्ट वांटेड हो चुका है। मगर फतेहाबाद या भूना थाने में जसबीर उर्फ जैकी के खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं है। इसकी पुष्टि कार्यवाहक थाना प्रभारी रविंद्र बिश्नोई ने की है।
घायल जसबीर उर्फ जैकी से मिलने कोई नहीं गया रोहतक
गांव टिब्बी में सोमवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से रोहतक में जींद बाईपास के पास पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में जसबीर उर्फ जैकी के चार गोली लगने की सूचना आई। सूचना के मुताबिक घायल दोनों बदमाश साहिल व जसबीर को पीजीआई रोहतक में उपचार के लिए भर्ती किया गया। परंतु जसबीर के पास परिवार का कोई भी नजदीकी सदस्य या गांव का प्रमुख व्यक्ति मिलने नहीं गया। चाचा-ताऊ सहित सभी ने मिलने से इन्कार कर दिया है। पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं पूरी तरह से गांव में फैली हुई थी। मगर ग्रामीण मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें