फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 5 साल के लिए दिया जाएगा डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका, 15 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 09 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए नगर परिषद की ओर से हर साल टेंडर लगाने का झंझट खत्म होगा। अब एजेंसी को सीधा पांच साल के लिए कचरा उठाने का ठेका दिया जाएगा। इसके अलावा एजेंसी ही प्रोजेक्ट लगाकर पांच साल तक कचरे का निस्तारण कर पाएगी।
विज्ञापन

शहर फतेहाबाद के लिए नगर परिषद प्रशासन ने करीब 15 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर निदेशालय को भेज दिया है। यहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस माह नगर परिषद की ओर से जिस एजेंसी को कचरा उठान का ठेका दिया हुआ है, उसका अनुबंध दिसंबर माह में खत्म हो रहा है।
हालांकि, यह अनुबंध मई माह में ही खत्म हो गया था, लेकिन चुनावों के चलते पहले बढ़ाया गया और फिर नगर निकाय की नई पॉलिसी के तहत तीन माह के लिए दिसंबर तक बढ़ाया जा चुका है। निदेशालय से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलती है या फिर कोई आपत्ति लग जाती है तो समस्या खड़ी हो सकती है। इसके चलते नगर परिषद प्रशासन को दोबारा से ठेका बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू करने पड़ेंगे। फिलहाल स्थिति यह है कि नगर परिषद प्रशासन शहर से कचरा उठाने के लिए पूरी तरह से एजेंसी पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें