फतेहाबाद। जिलास्तरीय 76वां गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को पुलिस लाइन में मनाया जाएगा। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10 बजे ध्वज फहराएंगे करेंगे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से बेहतरीन काम करने वाली संस्थाओं, शिक्षा व खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस, एनसीसी की टुकड़ियां मार्च पास्ट निकालेंगी और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। इसके अलावा हाल ही में जिलास्तरीय मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम रहे स्कूलों के मुखियाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी पीटी, लेजियम व डंबल शो आदि की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
- पुलिस ने शाम को होटलों की चेकिंग की
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए शनिवार शाम को शहर पुलिस ने होटलों की चेकिंग की और रिकॉर्ड जांचा गया। इस दौरान होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना आईडी लिए कमरा न देंं। अगर कोई संदिग्ध आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में भी चेकिंग की। खुफिया विभाग की टीमें भी पिछले चार दिनों से चेकिंग अभियान चला रही हैं।
- ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
- मुख्य अतिथि का शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि सुबह 9: 45 बजे
- मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन - सुबह 9:58 बजे
- ध्वजारोहण और राष्ट्रगान धुन - सुबह 10 बजे
मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण - सुबह 10:02 बजे
मुख्य अतिथि का जन संबोधन - 10:15 बजे
परेड - 10:25 बजे
शहीदों के परिवारों का सम्मान - 10:30 बजे
विद्यार्थियों द्वारा लेजियम और डंबल शो- 10:35 बजे
सूर्य नमस्कार और योगासन - सुबह 10:40 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम- 10:50 बजे
झांकियों का प्रदर्शन - 11:05 बजे
प्रशंसा पत्र व पारितोषिक वितरण : 11:20 बजे
राष्ट्रगान : 11:30 बजे
- टोहाना में वाइस चेयरमैन तो रतिया में चेयरमैन करेंगे ध्वजारोहण
टोहाना और रतिया में उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। टोहाना में सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह और रतिया में हरियाणा गोशाला सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ध्वजारोहण करेंगे। टोहाना में कार्यक्रम लघु सचिवालय परिसर में रतिया में शहीद दविंद्र सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा।
- जिलास्तरीय कार्यक्रम में 2360 विद्यार्थी देंगे प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में करीब 2360 विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। जिसमें सबसे अधिक पीटी शो में शामिल हैं। इसमें 920 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा डंबल शो में 740, लेजियम में 250, एनसीसी के 240, स्काउट के 50, प्रजातंत्र के प्रहरी 30, जिम्नास्टिक में 50, बैंड में 40, राष्ट्रीय गान में 10 विद्यार्थी भाग लेंगे। अधिकारियों के अनुसार पीटी शो में 12 स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनकी रिहर्सल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद, डंबल में 13 स्कूलों के विद्यार्थी प्रदर्शन करेंगे। जिसकी रिहर्सल सीनियर मॉडल स्कूल में करवाई जा रही है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम की रिहर्सल संबंधित स्कूल में होगी।
- इन स्कूलों के विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के विद्यार्थी पंजाबी नृत्य, पीएमश्री स्कूल फतेहाबाद के विद्यार्थी हरियाणवीं डांस, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति समूहगान और एमएम कॉलेज के विद्यार्थी हरियाणावी समूहगान में भाग लेंगे। कोरियाग्राफी राजकीय महाविद्यालय भूना के विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।