फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोल प्ले में जांडली खुर्द और लोक नृत्य में अमानी स्कूल रहा प्रथम

Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत राकेश मखीजा
विज्ञापन
फतेहाबाद। डाइट मताना में जिलास्तरीय भूमिका निर्वहन (रोल फ्ले) तथा लोक नृत्य (फॉक डांस) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी खंडों की टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रोल प्ले प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हाई स्कूल जांडली खुर्द ने प्रथम स्थान, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरवरपुर ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूथन कलां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरवरपुर ने द्वितीय तथा पीएम श्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डाइट के प्रभारी शेर सिंह ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका टेक चंद शर्मा रिटायर्ड प्रिंसिपल, कमलेश बागड़ी व डॉ. ईश्वर सिंह ने निभाई। मंच संचालन जिला संसाधन इकाई के कोऑर्डिनेटर सुनील कड़वासरा ने किया। अंत में सभी विजेताओं को जिला संसाधन इकाई के मुखिया राकेश मखीजा ने प्रमाणपत्र व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आशीष कुमार, आकाशदीप, देवेंद्र, सुनिप, मोनिका जग्गा, विनोद भाम्भू सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

फतेहाबाद। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत राकेश मखीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें