फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सितंबर में खुलेगा जमालपुर अंडरपास

Wed, 19 Aug 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग हाल में रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जाखल और जमालपुर में चल रहे ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जमालपुर अंडरपास को सितंबर में आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी ने निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत दी।
जाखल के चालू अंडरपास में रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने पर डीसी ने एक सप्ताह के भीतर आवश्यक लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीसी ने जाखल में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के वैकल्पिक फाटक के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी दिलाने के लिए भी कार्रवाई तेज करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन का संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तत्काल समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें