फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तामसपुरा पंचायत में विकास कार्य अटके, सरपंच ने लगाए आरोप

Wed, 19 Aug 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव तामसपुरा में पंचायत की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्यों में बाधा और कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नवनिर्वाचित सरपंच गुरप्रीत सिंह बुधवार को ग्रामीणों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

सरपंच ने पंचायत के कुछ सदस्यों और ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन कुलदीप सिंह उर्फ मानक सिद्धू पर मिलीभगत और राजनीतिक दबाव के आरोप लगाए। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 10 मई को हुए उपचुनाव में ग्रामीणों ने उन्हें बहुमत से सरपंच चुना था। इससे पहले मीना रानी कार्यवाहक सरपंच थीं।
सरपंच के अनुसार, उपचुनाव के बाद से करीब चार महीने में गांव में कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि पंचायत की बैठक में विपक्षी पंच केवल उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचते हैं और विकास कार्यों से जुड़ी फाइलों व प्रस्तावों पर हस्ताक्षर नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें