फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चेस में जल्लोपुर और कबड्डी में हसंगा का दबदबा

Fri, 24 Jul 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रतिया खंड स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत लड़कों की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में चेस में जल्लोपुर और कबड्डी में हसंगा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर ने किया। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल, योग और चेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सरकारी व निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंडर-17 खो-खो में राजकीय स्कूल फूल प्रथम तथा बीडीएम महमड़ा द्वितीय रहा। कबड्डी में राजकीय स्कूल हसंगा ने पहला और आरोही स्कूल जल्लोपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट में मदर इंडिया स्कूल प्रथम तथा जीएनआई स्कूल रतिया द्वितीय रहा। चेस में राजकीय स्कूल जल्लोपुर के अंश ने प्रथम, पिलछियां के सुखप्रीत ने द्वितीय और क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के दिव्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 खो-खो में जीएमएस लधुवास प्रथम और मिराना द्वितीय रहा। योग में जीएमएस रतनगढ़ प्रथम तथा पिलछियां द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल में राजकीय स्कूल भुंदड़वास प्रथम और जल्लोपुर द्वितीय रहा।
अंडर-17 फुटबाल में राजकीय स्कूल अहरवां विजेता तथा अकाल अकादमी उपविजेता रही। बैडमिंटन में सिटी हार्ट स्कूल के कविश ने प्रथम और राजकीय स्कूल भुंदड़वास के हर्षदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें