फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो : डीसी

Fri, 24 Jul 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनने उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते डीसी डॉ - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को संबंधित पोर्टलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायतों के समाधान में पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. विवेक भारती वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की नवीनतम सूची तत्काल उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए और सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर सीटीएम गौरव गुप्ता, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता काडा संजीव सहारण, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम अशोक कुमार, रोडवेज जीएम मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एटीआर निर्धारित अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश :
सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत 24 घंटे से अधिक समय तक ‘अंडरटेक’ की स्थिति में नहीं रहनी चाहिए। सभी शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अंडरटेक कर उनकी जांच और समाधान की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर भी समयबद्ध कार्रवाई करने और उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें