फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल सीएचसी की एम्बुलेंस खराब, उधार से चल रही व्यवस्था

विज्ञापन
जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी मामूपुर स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
जाखल। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की एंबुलेंस खराब होने से हजारों लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी की स्वयं की एंबुलेंस पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर जिला मुख्यालय या अन्य केंद्र तक पहुंचाने में गंभीर बाधा आ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल मामूपुर सीएचसी से एक अस्थायी एंबुलेंस जाखल केंद्र में उपलब्ध कराई है लेकिन यह केवल अस्थायी समाधान है। जाखल घनी आबादी वाला कस्बा है और आसपास के कई गांव के लोग सरकारी चिकित्सा सुविधा के लिए स्थानीय सीएचसी पर निर्भर हैं। एंबुलेंस की स्थिति के कारण आपात स्थिति में मरीजों को जिला मुख्यालय से सहायता के लिए संपर्क करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी और जोखिम बढ़ जाता है।



-







इस समस्या के बारे में जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया था। एंबुलेंस के टायर बदलने की खरीद प्रक्रिया चल रही है, जब तक नए टायर की प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक के लिए अस्थायी तौर पर गांव मामूपुर सीएचसी केंद्र की एंबुलेंस को मंगवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. राजेश क्रांति, एसएमओं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाखल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें