फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना व पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Tue, 23 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भी सेना, प्रशासन व पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया और मौजूदा हालात का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस लाईन से सिरसा-हिसार रोड, पुराना बस अड्डा, लाल बत्ती चौक, एमएम कॉलेज, रतिया चुंगी आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


11 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के कर्नल अमित यादव, मेजर निखिल अरोड़ा, एएसपी गंगा राम पूनिया, उपमंडलाधीश संतलाल पचार सहित अन्य अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। एसडीएम संतलाल पचार ने इस दौरान दुकानदारों व आम नागरिकों से भी मुलाकात की।

इससे पहले, उपायुक्त एनके सोलंकी ने उपायुक्त कार्यालय में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जिला में शांति व अमन-चैन स्थापित करने के लिए बैठक की।

बैठक में कर्नल अमित यादव, मेजर निखिल अरोड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार सेना और पुलिस के जवानों ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


टोहाना में सेना ने किया फ्लैग मार्च
जाट आरक्षण को लेकर टोहाना में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसडीएम सतीश कुमार व तहसीलदार नवदीप नैन के नेतृत्व में सोमवार को शहर के बाजारों में सेना व पुलिस प्रशासन ने मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

सेना के जवानों ने रतिया रोड, अग्रसेन चौक, लक्कड़ मार्केट, रेलवे रोड, चंडीगढ़ रोड तथा कैंची चौक होते हुए बस स्टैंड तक मार्च निकाला। सैना के कमांडर विजय यादव के नेतृत्व में जवानों ने हाथों में राइफलें उठाकर मार्च किया। इस दौरान तहसीलदार नवदीप नैन, डीएसपी रवींद्र तोमर, थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार, सीआईए प्रभारी विष्णुदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें