गांव चांदपुरा साहिब गुरूद्वारा संगतसर में सरोवर की कार सेवा में आस-पास के अनेक गांवों से कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह सरोवर क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सरोवर के रूप में तैयार किया जा रहा है।
सोमवार सुबह लगभग सात बजे श्री गुरुद्वारा साहिब में जयकारे के साथ कार सेवा शुरू की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता जनक बराला, समाजसेवी ईश कुमार सरना व उद्योगपति दीप सिंह पुन्नी विशेष रूप से मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने ऐतहासिक गुरूद्वारा में कि जा रही कार सेवा व गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा प्रदीप सिंह ने लोगों में गुरुद्वारे के प्रति श्रद्धा बढ़ाने के कार्यों की सराहना की।
सिख संगत ने बाबा प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सरोवर के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर भाजपा नेता ने उनकी मांग को स्थानीय विधायक सुभाष बराला के समक्ष रखकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
गुरुद्वारा परिसर में डाडी-जत्थो द्वारा सत्संग को जारी रखा गया, वहीं लंगर व चाय की सेवा भी लगातार जारी रही। इस दौरान सरोवर का लेंटर डाला गया। इसी लैंटर के नीचे एक सराय बनाई जा रही है। बाबा प्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में एक, दो और तीन मार्च को सालाना जोड़ मेला भी लगाया जाता है।