फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई छात्र पर दिनदहाड़े बरसाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
 रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। जहां उनकी हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रेमनगर में रहने वाला युवक नरेंद्र कुमार आईटीआई से अपने घर वापस आ रहा था, इसी दौरान घर के पास में ही खड़े दो मोटरसाइकिल सवार युवकाें ने नरेंद्र पर गोली चलानी शुरू कर दी। नरेंद्र को तीन गोलियां लगी, जिससे नरेंद्र घायल होकर वही गिर पड़ा।
विज्ञापन


घर के बाहर गोली की आवाज सुनकर नरेंद्र के परिजन बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि नरेंद्र खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों ने तुरंत उसे उठाकर टोहाना के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालात को गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया।

परिजनाें ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवकों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें