फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवा संसद में उठे पेंशन बहाली, आतंकवाद के मुद्दे

विज्ञापन
गांव ढांड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में मंगलवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या बलजीत कौर ने बताया कि सभापति की देखरेख में प्रश्नकाल के तहत युवा सांसदों ने सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका को बखूबी निभाया।
विज्ञापन


प्रश्नकाल के तहत युवा सांसदों ने संसद के विभिन्न पहलुओं का नाटकीय मंचन किया गया। युवा संसद में पेंशन बहाली, बढ़ती हुई आतंकवादी घटनाओं, देश की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। युवा सांसद कार्यक्रम संयोजक दलीप कुमार व जगदेव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की गतिविधियों को करवाया गया।

निर्णायक मंडल की भूमिका मताना डाइट से आए ईश्वर प्रवक्ता (भूगोल) व प्रदीप प्रवक्ता (भौतिक विज्ञान) ने निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कला, अनुशासन, व लोकतांत्रिक मूल्यों की भावनाओं को विकसित करते है। युवा संसद कार्यक्रम में 60 विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वितमंत्री, विपक्ष के नेता और सांसदों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें