फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनियमित संस्थानों और किराये पर रहे बाहर लोगों की हो जांच

Wed, 10 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर एसडीएम आकाश शर्मा से मुलाकात की। बैठक में मुख्य रूप से शहर में अनियमित संस्थानों और किराये पर रहे बाहर लोगों की जांच एवं प्रशासनिक कार्रवाई का विषय उठाया गया।
विज्ञापन

लिखित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि सुंदर नगर (न्यू भाटिया नगर) क्षेत्र में एक अवैध मदरसा संचालित हो रहा है जो किसी वैधानिक अनुमति के बिना चल रहा है। साथ ही यह आशंका जताई गई कि वहां अवैध प्रवासी भी ठहरे हुए हो सकते हैं।
अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि टोहाना शहर में हाल के दिनों में बिना सत्यापन वाले प्रवासियों की संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही बिना दस्तावेज या अनुमति के गतिविधियों और खाली जमीन पर अनधिकृत कब्जों के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि देश में हाल ही में घटित सुरक्षा घटनाओं को देखते हुए ऐसे मामलों पर समय रहते ध्यान देना आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी अप्रिय स्थिति की संभावना न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें