फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश

Sun, 07 Jun 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के अशोक नगर में सरकारी स्कूल संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निदेशालय ने सरकारी हाई स्कूलों और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं तथा छोटे मरम्मत कार्यों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान पूरा कराने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में मरम्मत, रखरखाव अथवा नई आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां कार्य अवकाश अवधि में ही पूर्ण किए जाएं ताकि नए शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी करें।
विभाग ने बताया कि एक लाख रुपये तक के छोटे मरम्मत और रखरखाव कार्य उपलब्ध समेकित बाल कल्याण निधि (कंसोलिडेटेड चिल्ड्रन वेलफेयर फंड) से करवाए जा सकते हैं। यदि किसी विद्यालय में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है तो संबंधित प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मुख्यालय को भेजे जाएं।
विज्ञापन


-



जिले में स्कूलों की स्थिति

प्राइमरी स्कूल - 384

मिडिल स्कूल - 87

हाई स्कूल - 36

सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 90

-

स्कूलों से अस्टीमेट भी मांगे

25 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। ऐसे में विद्यालयों में भवनों की मरम्मत, पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्य इसी अवधि में पूरे किए जाएं। जिन विद्यालयों में धनराशि उपलब्ध नहीं है वहां कार्यों के अनुमान संबंधित जूनियर इंजीनियर या समग्र शिक्षा के उप मंडल अभियंता से सत्यापित करवाकर एक सप्ताह के भीतर विभाग को भेजना होगा।



अधिकारी करेंगे निरीक्षण



मुख्यालय स्तर से नियुक्त अधिकारी गर्मी की छुट्टियों के दौरान विभिन्न जिलों के विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विद्यालयों में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और आधारभूत ढांचे की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में लापरवाही, अनियमितता या कार्यों में कोताही पाई गई तो संबंधित प्रधानाचार्य अथवा मुख्याध्यापक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें