फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एचएमपीवी को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी बोले-न करें चिंता

Mon, 06 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नागरिक अस्पतालसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानि एचएमपीवी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को दवा और ऑक्सीजन को लेकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वायरस को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई लक्षण है तो चिकित्सक को दिखाएं और सावधानी बरतें। कोविड के दौरान जो सावधानियां बरती गई थी उन्हें अपनाना होगा। हालांकि जिले में ऑक्सीजन को लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में प्लांट चल रहे हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 6 बेड का आईसीयू पहले से चल रहा है।

- नए वायरस के ये हैं लक्षण

- सर्दी, खांसी, जुकाम

- बुखार और गले में खराश

- सांस लेने में दिक्कत

- कुछ मामलों में निमोनिया और ब्रोंकाइटिस होने का खतरा

- शरीर पर रैशेज

- बचाव के लिए ये करें

- बच्चों एवं बुजुर्ग व किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित लोगों द्वारा विशेष सावधानी बरती जाए

- छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल का इस्तेमाल करें।

- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

- अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें और पौष्टिक आहार लें।

- सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

- लक्षण होने पर स्वस्थ लोगों से दूरी बनाकर रखें।

- ये न करें

- इस्तेमाल किए गए टीशू पेपर व रूमाल का पुन: उपयोग न करें।

- हाथ मिलाने से परहेज करें।

- लक्षण ग्रसित लोगों के संपर्क से बचें

- बिना चिकित्सक सलाह के दवाई का इस्तेमाल न करें।

- बार-बार आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें।

- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।

-

वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है सिर्फ सावधानी बरतें। अगर गंभीर लक्षण है तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं। स्वास्थ्य केंद्रों के इंचार्ज को भी जरूरत की दवाइयों और ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें