फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीवर, ड्रेन और निकासी कार्य 30 जून तक पूरे करने के निर्देश, भूना में डीसी ने किया निरीक्षण

Thu, 11 Jun 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।उपायुक्त डॉ. विवेक भारती शहर के संभावित जलभराव वाले क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
भूना। मानसून सीजन से पहले प्रशासन ने शहर को जलभराव से बचाने के लिए सुध ली है। वर्ष 2022 और 2025 में बारिश के पानी से हुई भारी परेशानी को देखते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को शहर के आशंकित जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए और इसके लिए सीवर, ड्रेन तथा जल निकासी से जुड़े सभी कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान डीसी ने शहर के तीनों तालाबों की निशानदेही कराने और उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षण और निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तालाबों का बेहतर प्रबंधन जरूरी है। इसके साथ ही जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष प्रबंध करने को कहा। डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को पानी निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में पंप सेट, पाइप और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पहले से तैयार रहें और संसाधनों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।राजकीय महाविद्यालय भूना में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर पालिका, जनस्वास्थ्य विभाग, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मानसून तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए डीसी ने समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक के बाद डीसी ने शहर के तीन तालाबों, नगर पालिका एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई जा रही ड्रेनों, रतिया रोड पर पाइपलाइन के माध्यम से रंगोई नाले तक पानी निकासी परियोजना, उकलाना रोड तथा ढाणी सांचला रोड स्थित ड्रेनों का निरीक्षण किया। डीसी ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।
दौरे के दौरान डीसी ने प्रस्तावित डिवॉटरिंग पंप हाउस का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएमसी प्रवीण कुमार, डीएफओ राजेश लीलड़, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता बलविंदर नैन, उपनिदेशक अमित पंवार, एसडीओ भागीराम, नगर पालिका सचिव दीपक कुमार, रोहताश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें