फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होटल, स्कूल और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगवाने व गार्ड नियुक्ति करने के निर्देश

Mon, 18 Aug 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पुलिस अधीक्षक व्यापारियों की बैठक लेते हुएस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के प्रमुख व्यापारियों, होटल संचालकों, स्कूल संचालकों, बैंक प्रबंधकों, और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि बदलते समय और तकनीक के साथ अपराध के तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। ऐसे में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और होटलों को सुरक्षा के मानकों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि दुकानों, बैंकों, होटल और अन्य संवेदनशील स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, उनकी नियमित जांच करें और कम से कम 30 दिन तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें।

उन्होंने ज्वेलरी दुकानों, आढ़त बाजारों, शराब ठेकों, बैंक शाखाओं और पेट्रोल पंपों पर प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात करने, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ाने तथा रात्रि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। स्कूल संचालकों को स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि स्कूल परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, स्कूल बसों के ड्राइवर और सहायकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाया जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही बाहरी व्यक्तियों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने, स्कूल समय में मुख्य द्वार बंद रखने और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की सलाह दी गई। बैंक प्रबंधकों को नकद लेन-देन और एटीएम सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, वहीं शराब विक्रेताओं को ठेकों पर भीड़ नियंत्रित रखने और विशेषकर रात के समय शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला, डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह, सुरक्षा प्रभारी उप-निरीक्षक सत्यनारायण, प्रवाचक उप-निरीक्षक राहुल कुमार समेत जिलेभर से आए प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें