फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल-थाने का निरीक्षण कर लिया फीडबैक

Thu, 20 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजो से फीडबैक लेते हुए उपाध्यक्ष संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला पुलिस थाना तथा नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर महिलाओं से संबंधित सुविधाओं, व्यवस्थाओं और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष मीना परमार ने महिला शिकायतकर्ताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, शिकायत रजिस्टर तथा मामलों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में महिला मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, वार्डों, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

-
मरीजों से लिया गया फीडबैक
उपाध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया और जच्चा-बच्चा वार्ड के मरम्मत कार्य को तुरंत पूरा करवाने के निर्देश दिए। हालांकि उपाध्यक्ष ने शौचालयों की सफाई पर संतुष्टि जाहिर की। उपाध्यक्ष ने निरीक्षण करके मरीजों से फीडबैक भी लिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ.बुधराम, एसएमओ डॉ.सुभाष, डॉ. गुंजन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें