फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फसल सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

Wed, 07 Oct 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
समैन। गांव भीमेवाला में डीसीएस के तहत फसल का निरीक्षण करते एसडीएम आकाश शर्मा। संवाद
विज्ञापन
समैन। एसडीएम आकाश शर्मा ने गांव भीमेवाला में डीसीएस (डिजिटल क्रॉप सर्वे) एवं फसल सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर पटवारियों द्वारा किए जा रहे भौतिक सत्यापन कार्य की जमीनी स्थिति और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज फसल संबंधी विवरण तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे में मिसमैच के लंबित मामलों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज फसल विवरण और खेत में वास्तविक स्थिति में किसी प्रकार की विसंगति नहीं होनी चाहिए।
भौतिक सत्यापन का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि फसल सत्यापन के दौरान खेत की वास्तविक स्थिति को सही रूप से दर्ज करना जरूरी है, ताकि किसानों से संबंधित फसल डेटा सटीक और अद्यतन रहे।
विज्ञापन

उन्होंने डीसीएस मिसमैच के सभी मामलों की जांच कर आवश्यकतानुसार भौतिक सत्यापन करवाने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कानूनगो रवि कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें