इंकलाबी नौजवान सभा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लेने पर शहर थाने के आगे धरना देते सभा सद
रतिया। शुक्रवार को इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें रतिया शहर थाना पहुंचाया गया, जहां करीब दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया।
गोपी की हिरासत की सूचना मिलते ही इंकलाबी नौजवान सभा और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाना परिसर के बाहर जमा हो गए। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने गोपी की रिहाई की मांग की। निर्भय सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों को हिरासत में लेना उचित नहीं है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गोपी को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।