फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का मेडिकल सामान की सप्लाई पर असर, मास्क की कीमत बढ़ी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना वायरस का असर मेडिकल से जुड़े सामान पर भी पड़ा है। मेडिकल सर्जिकल सामान और दवाइयों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। यहां तक की मास्क की कीमत पांच से छह गुना तक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिसन और सर्जिकल सामान के लिए जारी किए गए टेंडर को लेने में एजेंसियों आनाकानी कर रही है और डरी हुई हैं। एजेंसियों का कहना है कि चीन से व्यापार पर असर होने के कारण के बाजार की स्थिति स्पष्ट नहीं है और सर्जिकल सामान और मेडिसिन के रेटों पर असर पड़ रहा है। इसलिए अप्रैल में रेट रिवाइज होने के बाद ही एजेंसियां टेंडर लेने के लिए आगे बढ़ पाएंगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेडिसिन और ऑपरेशन थियेटर में प्रयोग होने वाले सामान समेत करीब 1800 आइटमों का टेंडर जारी कर रखा है। 13 फरवरी को ये टेंडर खुलना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्री बिड मीटिंग बुलाई थी। जिसमें करीब पांच एजेंसियां पहुंची। एजेंसियों का कहना है कि सर्जिकल सामान अधिकतर चीन से आता है और इसके अलावा कुछ मेडिसन का मैटीरियल भी चीन से आता है। कोरोना वायरस के चलते वहां से व्यापार प्रभावित हो रहा है और दामों पर असर पड़ चुका है। भविष्य की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। एजेंसियों को उचित दाम पर सामान मिल नहीं पाएगा और न ही वह आगे दे पाएंगे। इसके चलते फिलहाल टेंडर को रद करके अप्रैल में जारी किया जाए। तब तक रेट भी रिवाइज हो जाएंगे। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।
पाक का माल वाया चीन से होता है सप्लाई
मेडिसन और सर्जिकल सामान सप्लाई करने वाले व्यापारियों का कहना है कि सर्जिकल का सामान पाक में तैयार होता है। ये माल चीन से होता हुआ भारत में सप्लाई होता है। चीन से फिलहाल सर्जिकल सामान न आने के कारण रेट पर असर पड़ा है। पहले पाक से सीधा व्यापार होता था लेकिन बाद में प्रतिबंध के बाद वाया चीन से सप्लाई होने लगा है।
विज्ञापन

मास्क की डिमांड बढ़ी
मेडिकल एजेंसी संचालक संजय मेहता का कहना है कि मास्क की डिमांड बढ़ चुकी है। चीन से मास्क नहीं आ रहा है। इसके चलते जो साधारण मास्क एक से दो रुपये का बिक रहा था वह पांच से छह रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा अच्छा मास्क भी 50 से 60 रुपये का बिक रहा है।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेंडर लगाए गए है जो कि 13 फरवरी को खुलने हैं। मीटिंग थी एजेंसियों का कहना है कि कुछ चीन से माल आता है। इसलिए टेंडर को अभी न करके अप्रैल में किया जाए। अभी फैसला सीएमओ ने करना है।
विज्ञापन

गुलशन कुमार, चीफ फार्मासिस्ट, सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें