फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर छोड़ दी डेढ़ साल की मासूम

Sat, 28 Jun 2014 11:35 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात डिपो कर्मचारियों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को रोते हुए पाया। बच्ची के अभिभावकों को काफी देर तक तलाशा गया, लेकिन जब कोई नहीं मिला तो बच्ची को बस स्टैंड चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। बच्ची पूरी तरह से ठीक है, लेकिन बेहतर देखभाल के लिए उसे सामान्य अस्पताल में ही रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के कर्मचारी मानसिंह और सतबीर दहिया शुक्रवार की देर रात बस स्टैंड का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची को रोते पाया। उन्होंने बस स्टैंड के आसपास भी बच्ची के परिजनों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना बस स्टैंड चौकी के पुलिस कर्मचारियों को दी। पुलिस ने बच्ची के पेट में दर्द होने की शिकायत पर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

 बच्ची के परिजनाें का पता न चलने के कारण अस्पताल का स्टाफ ही उसकी देखभाल कर रहा है। अस्पताल की स्टाफ नर्सें और अन्य कर्मचारी बच्ची को अपना समझ कर खेल रहे हैं। साथ ही, उसके खाने पीने का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। बच्ची भी उनके साथ घुल मिल गई है।
विज्ञापन


 शनिवार की दोपहर को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने भी अस्पताल में जाकर बच्ची का हाल-चाल जाना। पुलिस का कहना है कि बच्ची बेहद छोटी है, इसलिए अपनी माता-पिता के बारे में कुछ भी नहीं बता पाएगी। बहरहाल, उसके अभिभावकों की तलाश शुरू कर दी गई है। उम्मीद है, जल्द ही उनका पता लग जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें