फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता नहीं, युवाओं के हित में कदम उठाएगी इनेलो : अर्जुन सिंह

Mon, 02 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भगवान परशुराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित रानिया विधायक अर्जुन सिंह चौटाला व अन्
विज्ञापन
भिवानी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को बड़ चौक स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रानिया से विधायक अर्जुन सिंह चाैटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि हरियाणा के हर घर से बेरोजगारी को खत्म करना है।
विज्ञापन

अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि मौजूदा सरकार के पास युवाओं के लिए कोई ठोस विजन नहीं है। हरियाणा का युवा बेरोजगारी के कारण गहरे अवसाद में हैं। सरकारी भर्तियां या तो लंबे समय से लटकी हुई हैं या फिर पेपर लीक जैसी घटनाओं की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की नीतियों और विफलताओं को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु और युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस ने की। इस अवसर पर सोनू, संदीप सांगवान, सुनील श्योराण, अशोक कडवासरा, ओमप्रकाश गौरा, डॉ. वासुदेव शर्मा, धर्मपाल ओबरा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें