फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इनेलो का चुनाव आयोग पर एसआईआर के नाम पर वोट काटने का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेते सुनैना चौटाला। प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। शुक्रवार को जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में सुनैना ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर पात्र मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद सुनैना ने इनेलो पदाधिकारियों के साथ अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर धान खरीद की समस्याएं जानीं। उन्होंने दावा किया कि पोर्टल पर पंजीकरण और खरीद प्रक्रिया में किसानों को परेशानी हो रही है।
धान में नमी की मात्रा के नाम पर भी खरीद एजेंसियां किसानों को परेशान कर रही हैं। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से बातचीत की। उपायुक्त ने जल्द खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया। सुनैना ने नूंह में हुई इनेलो की रैली को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की चर्चा चल पड़ी है। कार्यकर्ताओं ने 2029 में इनेलो की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ौली, भागीराम सोनी, रामस्वरूप दुग्गल, हरिसिंह डांगरा, लक्ष्मीनारायण, राजेश शर्मा और डॉ. नफे सिंह जाखड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें