फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद के 27 गांवों में 10.87 लाख लागत से बनेंगे इंडोर जिम

Fri, 14 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला के गांव में स्थापित इंडोर जिम में उपलब्ध सामान पर अभ्यास करते हुए युवा।स्त्रोत
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने और युवाओं को स्वस्थ एवं फिट बनाने की दिशा में विकास एवं पंचायत विभाग (एचआरडीएफए बोर्ड) ने प्रदेशभर के गांवों में 234 नए इंडोर जिम स्थापित करने का आदेश जारी किया है। इस योजना के तहत जिले के 27 गांवों में अत्याधुनिक इंडोर जिम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक इंडोर जिम की स्थापना पर करीब 10 लाख 87 हजार 500 रुपये की लागत आएगी। इनमें 25 प्रकार के आधुनिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपकरणों की आपूर्ति के साथ-साथ उनकी टेस्टिंग, कमीशनिंग तथा प्रशिक्षण की सुविधा भी शामिल होगी। इससे युवाओं को सेना, पुलिस तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में लाभ मिलेगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि गांवों में युवाओं की खेल भावना को बढ़ावा देने तथा उनके स्वास्थ्य एवं फिटनेस स्तर में सुधार के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय पंचायतों और ग्रामीणों की सहभागिता से इन जिमों का रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
इन गांवों को मिलेगी इंडोर जिम
जिले के भट्टू कलां ब्लॉक के खाबड़ा कलां व पीली मंदोरी, भूना ब्लॉक के बोस्ती, बुवान, दहमन, ढाणी भोजराज, धौलू, घोटड़ू, खासा पठाना, लहरियां, मोचीवाली व नाढोड़ी, फतेहाबाद ब्लॉक के भिरड़ाना, भोडिया खेड़ा, दौलतपुर, धांगड़, झलनिया, करनौली व राजाबाद, नागपुर ब्लॉक के हिजरावां खुर्द व हुकमावाली, रतिया ब्लॉक के कलोठा व रत्ताखेड़ा तथा टोहाना ब्लॉक के धारसूल खुर्द, इंदाछोई, समैन व ठरवा में यह इंडोर जिम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें