फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

Thu, 08 Oct 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते वि​भिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर
विज्ञापन
फतेहाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता लाल बत्ती चौक पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी एवं विधायक शीशपाल केहरवाला, फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह और निशान सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सीपीएम जिला सचिव जगतार सिंह, रामकुमार बहालपुरिया, सीपीएम एल के गुरप्रीत सिंह गोपी, पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप सिंह नाथवान, आम आदमी पार्टी के भोला सिंह व विष्णु दत्त, सीपीएम एल के सुखविंदर सिंह तथा एमआरपीआई के सुख चैन सिंह ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कल्याण सिंह भादू ने किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें