फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वतंत्रता दिवस के साथ जुड़ी है देशभक्तों की गौरव गाथा’

विज्ञापन
पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित किए गए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ स्थानीय पुलिस लाइन के प्रांगण में मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि हिसार मंडलायुक्त विनय सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने लघु सचिवालय के नजदीक स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा और पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। परेड का नेतृत्व डीएसपी सुभाष चंद्र कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि मंडलायुक्त विनय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लंबी गौरव गाथा जुड़ी हुई है। इस शुभ अवसर पर मैं देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को नमन करता हूं। इसके साथ ही मैं उन बहादुर सैनिकों को भी सलाम करता हूं, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता और सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान अविस्मरणीय रहा है। सन 1857 की क्रांति सबसे पहले अंबाला छावनी से शुरू हुई थी। आजादी की लड़ाई के दौरान और आजादी के बाद देश की सरहदों की रक्षा के लिए हरियाणा के वीर शहादत देने में हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे हैं। आज भी हमारी सशस्त्र सेनाओं में औसतन हर दसवां जवान हरियाणा से है।
विज्ञापन

वन रैंक-वन पेंशन लागू कर सरकार ने बढ़ाया सैनिकों का मनोबल
मुख्यातिथि ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके केंद्र सरकार ने वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। भारतवर्ष के नागरिकों की भावनाओं के अनुरूप जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के एक खंड को छोड़ बाकी सभी को समाप्त कर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हिसार मंडलायुक्त ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने प्रदेश में बागवानी गांव विकसित करने की नई पहल की है। इसके तहत फतेहाबाद में 46 बागवानी गांव घोषित किए जा चुके हैं। आगामी तीन वर्षों में प्रदेश के हर जिले में बागवानी फसलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना है।
स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की विधवाओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों, कारगिल शहीदों की विधवाओं व आश्रितों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, ग्राम पंचायतों, अधिकारियों व कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ढिंगसरा प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ढिंगसरा प्रथम, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल फतेहाबाद द्वितीय तथा आर्यभट्टू हाई स्कूल फतेहाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के एनसीसी लड़के ने द्वितीय तथा रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खारा खेड़ी के बैंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके जैन, उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा, एडीजे बलवंत सिंह, संदीप गर्ग, सीजेएम रामावतार पारीक, पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, एडीसी महावीर प्रसाद, एसडीएम सुरजीत सिंह नैन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, आरएसएस विभाग कार्यवाह बजरंग गोदारा, जिला संघ चालक गुरबख्श मोंगा, दर्शन नागपाल, एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, आत्म प्रकाश मेहता, पीसी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें