टोहाना। उपमंडल के गांव समैण में एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची सदर पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव समैण निवासी 18 वर्षीय जगमीत दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक जगमीत कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जब सुबह जगमीत घर में अकेला था तो उसने यह कदम उठा लिया। जगमीत का शव उसके ही घर के एक कमरे में लगे पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जगमीत के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।