फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें...छह महीने के लिए बंद होगा कुलां-भुना मार्ग, रेलवे ने डीसी-एसपी को रूट डायवर्जन के लिए भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। रेलवे विभाग ने कुलां-भुना मार्ग को बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से क्षेत्र अब करीब छह माह तक जिला मुख्यालय से कटने जा रहा है। इस दौरान जाखल कुलां भूना मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का ऊंचाई बढ़ाने का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित होगा। रेलवे ने जिला उपायुक्त फतेहाबाद और जिला पुलिस कप्तान को इस संबंध में पत्र जारी किया है, जिसमें रास्ते के डायवर्ट किए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने यह कदम लुधियाना रूट पर चलने वाली माल गाड़ियों के डबल ट्रेक के निर्माण को लेकर उठाया है। वर्तमान में ओवरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण इन गाड़ियों का निकलना कठिन है। इसलिए, रेलवे को इस पुल की ऊंचाई बढ़ानी होगी, जिससे यह रास्ता छह महीने के लिए बंद रहेगा। इस मार्ग के बंद होने से सबसे बड़ी परेशानी बड़े वाहनों और बसों को होगी, क्योंकि उन्हें वाया मुनक टोहाना होते हुए कुला जाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ेंगे। छोटे वाहनों के लिए रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास से राहत मिल सकती है, लेकिन बड़े वाहन इस रास्ते से नहीं गुजर सकते।
बसों और यात्रियों के लिए बढ़ी दिक्कत
बसों के लिए यह मार्ग बंद होने से यात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। जाखल से कुलां, भुना, फतेहाबाद, और अन्य गांवों के यात्रियों को अब मुनक-टो़हाना मार्ग से होकर जाना होगा, जिससे उन्हें न केवल अतिरिक्त समय लगेगा बल्कि जेब पर भी अधिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें