फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एकीकृत खेती को अपना पशु-मत्स्य पालन और बागवानी को करें शामिल

Sat, 28 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।लहरियां गांव में बागवानी विभाग की ओर से जिला स्तरीय बागवानी सम्मेलन किसानों को जानकारी देत - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भूना। लहरियां गांव में शनिवार को बागवानी विभाग की ओर से जिलास्तरीय बागवानी सम्मेलन का आयोजन डीएचओ डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विभाग से डॉ. जोगिंद्र सिंह, मिशन निदेशक, हरियाणा बागवानी ने शिरकत की। इस दौरान किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 16 प्रगतिशील किसानों को निदेशक ने प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. जोगिंद्र सिंह ने कहा कि घटती कृषि भूमि के दौर में किसानों के लिए बागवानी खेती अपनाना एक प्रभावी विकल्प है। साथ ही एकीकृत खेती अपनाते हुए कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र में बागवानी को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को एफपीओ के माध्यम से विभाग से जुड़ने की सलाह दी। इससे वह अपनी फसल का मूल्य स्वयं तय कर बड़ी मंडियों में बेहतर दाम प्राप्त कर सकें।

जायका प्रोजेक्ट के तहत फसल की तुड़ाई-कटाई के बाद प्रबंधन पर अनुदान का प्रावधान भी बताया गया। भावांतर भरपाई योजना (बीबीवाई) के अंतर्गत इस वर्ष आलू उत्पादक किसानों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि दी गई है और 21 फसलों के साथ मधुमक्खी पालन को भी शामिल किया गया है। भूमिहीन किसानों के लिए मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराकर आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर कीट विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम सिहाग व डॉ. राजविंदर कौर तथा डॉ. रितिका डॉ. विवेक बेनीवाल, डॉ. पवन कुमार ने किसानों को बागवानी की फसलों से संबंधित जानकारी दी। प्राकृतिक खेती अपनाने और मौसमी फसलों के चयन संबंधी जानकारी भी साझा की। सम्मेलन में जिलेभर के 700 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन में लहरिया के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश नेहरा व नंबरदार राजेश नेहरा का योगदान रहा।









यह किसान हुए सम्मानित







फतेहाबाद ब्लॉक के गांव झलानियां निवासी हरीश कुमार व केसरा कुमार चिंदड़, भट्टूकलां निवासी मनोज, जाखल ब्लॉक के शंकरपुरा निवासी सतनाम सिंह व रत्ताखेड़ा निवासी सुखजीवन सिंह, टोहाना ब्लॉक के इंदाछोई निवासी रोहतास कुमार, व बुडनपुर निवासी रोशन लाल, भूना ब्लॉक के जांड़ली निवासी सुरेश कुमार व गोरखपुर निवासी सतपाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नाढोड़ी निवासी राधेश्याम और ढाणी सांचला रोहताश कुमार, रतिया ब्लॉक के बलियाला निवासी सुरेंद्रमुखी व भरपूर निवासी नरेंद्र सिंह तथा जाखल ब्लॉक के गांव शकरपुरा निवासी राज को निदेशक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, विभाग ने चार किसानों को योजनाओं के अनुदान के चेक भी वितरित किए।









16 किसानों ने स्टॉल लगाकर दी जानकारी

जिलास्तरीय बागवानी सम्मेलन में एक स्टॉल बागवानी विभाग ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाई। इसके अतिरिक्त 16 प्रगतिशील किसानों ने स्टाल लगाकर योजनाओं के महत्व को समझाया। इनके अतिरिक्त बागवानी की खेती में प्रयोग होने वाल यंत्रों के स्टाल लगाए और उन पर मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें